सरदारपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय धार तथा सरदारपुर द्वारा कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दसई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश राजाराम बड़ोदिया, चैकी प्रभारी दसाई आकाश सिंह, प्राचार्य प्रतिभा दुबे, नगर सुरक्षा समिति प्रमुख गोपाल दुबे तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होने छात्राओं को अपने अधिकार एवं कानून के संबंधित जानकारी दी।
दसई में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

