धार क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज के युवा संगठन का गठन

Lovewanshi Lodha Samaj Dhar

धार। क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज जिला धार एवं झाबुआ द्वारा आमखेड़ा स्थित लोधा समाज धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पिछले वर्ष बनाई गई लोधा समाज सामुहिक विवाह समिति तथा लोधा समाज युवा संगठन धार को भंग करने के बाद नई सामुहिक विवाह समिति व युवा संगठन का गठन किया गया।

बैठक में भेरूसिंह पटेल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से धूलजी रेवाटिया को सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष, अर्जुन हाडा को लोधा समाज युवा संगठन धार का संरक्षक, राजेश कामदार को युवा संगठन का अध्यक्ष चुना गया।