धार के दसाई में मच्छरदानी का किया गया वितरण

धार। जिले के दसाई नगर में डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। बता दें कि मलेरिया एमपीडबलू सुनील पाटीदार, सुनीता परमार, यशोदा पाटीदार, ममता परमार तथा ममता पटेल आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि मच्छरदानी के उपयोग से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। बताया गया कि एनुयल पाॅजीटिव रेट के आंकडे के अनुसार ग्राम को चिन्हित कर मच्छरदानी का विरण किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि सिंगल बेड, डबल बेडऔर ट्रिल बेड की मच्छरदानी उपलब्ध है।

You May Also Like

More From Author