धार में बदमाशों का पीछा कर रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

saali dhar

मध्यप्रदेश के धार जिले में बदमाशों का पीछा कर रहे युवक की कुए में गिरने से मौत हुई है. गंधवानी थाना अंतर्गत ग्राम साली का यह मामला है जहां ग्रामीणों की बकरियां चुरा कर ले जा रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पटेलपुरा में घेर लिया जिस दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग और पथराव कर दिया. अफरा तफरी मचने से एक युवक कुए में गिर गया और उसकी मौत हो गई.