सागर में पिता ने बेटी को 12 बोर बंदूक से मारी गोली

sagar murder case

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पिता ने अपनी बेटी को बंदूक से गोली मार दी. बहरोल थाना के ग्राम झारई का यह मामला है जहां अशोक सिंह ने अपनी बेटी अंकिता को 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से मौत के घाट उतार दिया. अंकित कुछ महिनो पहले ही भोपाल में पढ़ाई करने के बाद अपने घर आई थी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया.