बदनावर पहुंचे मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, महाराज-शिवराज के भी जल्द आने का संकेत दिया

Minister Rajvardhan Singh dattigaon

धार। शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बदनावर पहुंचे। मीडिया से रूबरू हुए मंत्री राजवर्धन सिंह बोले कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और बदनावर के विकास के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा।

  • जल्द बदनावर आएंगे सीएम शिवराज और सांसद सिंधिया
  • उपचुनावः जनता के भाव के अनुरूप निर्णय लिएः मंत्री

वहीं दूसरी ओर बदनावर उपचुनाव के संबंध में मंत्री बोले कि जनता के भाव के अनुरूप ही निर्णय लिए गए हैं। सीएम शिवराज और सांसद सिंधिया भी जल्द बदनावर आने की जानकारी दी गई, जो कि विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।