शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे, सतना के खडौरी में कार्यक्रम आयोजित

100 days of Shivraj Govt

सतना। शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सतना जिले के कोठी अंतर्गत ग्राम खडौरी में सरकार की उपलब्धियों को बताने कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सतना सांसद गणेश सिंह, रैगांव विधायक जुगुल किशोर बागरी, मंडल अध्यक्ष प्रामिष त्रिपाठी सहित कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

  • बीजेपी सांसद गणेश सिंह भी रहे मौजूद
  • केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
  • सांसद ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसा

मध्य प्रदेश में 15 माह कमलनाथ की सरकार रही, केंद्र में 10 साल मनमोहन सिंह की सरकार रही लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वादे भुला दिए जाते हैं। सांसद बोले मोदी सरकार ने ही देश के हर गरीब को घर तक बिजली, गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई।