धार डीएम-एसपी पहुंचे पीथमपुर, बाॅर्डर को सील किया गया

Pithampur lockdown

पीथमपुर। धार जिला कलेक्टर श्रीकांत भनोट तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने पीथमपुर पहुंचकर लाॅकडाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जिले की सीमा के चेक पॉइंट का भी निरीक्षण किया जबकि इंदौर जिले से लगी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया। वहीं लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की गई जबकि नियम पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

धार कलेक्टर, श्रीकांत बनोट ने बताया कि इंडस्ट्रियल ऐरिया होने के कारण पीथमपुर में सख्त एतिहात बरते गए हैं। जबकि निजामुद्दीन से जलसे में शामिल होकर जिले में आए लोगों को लिस्ट के आधार पर क्वारंटीन करने की बात कही गई। दूसरी ओर धार एसपी, आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को हिदायत देने के साथ ही ठील बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।