दसई में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

Sardar Patel jayanti

धार। जिले के दसई में सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। बता दें कि दसई के सरदार पटेल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें आज भी प्रासंगिक बताया।

  • सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा मनाई गई जयंती
  • हरदेव लाला चौक पर एकजुट हुए कार्यकर्ता
  • सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

हरदेव लाला चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिस दौरान पाटीदार समाज के श्यामलाल वालाशिवा, शंकरलाल पाटीदार , बद्रीलाल डूंगाजी, बालमुकुंद वालाशिवा, मुकेश पाटीदार, देवेंद्र पाटीदार, दिनेश पटेल, नारायण मुकाती, मुकेश पटेल, जीवन पाटीदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।