उज्जैन पुलिस ने मनाया एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद

Ujjain Police

उज्जैन। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत उज्जैन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला और एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह के आदेश पर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई
  • पुलिस को एकता अखंडता की शपथ दिलाई
  • जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ आयोजन

उज्जैन एसपी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरकार पटेल जी की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है जिस मौके पर पुलिस को एकता अखंडता की शपथ दिलाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।