पीथमपुर के एक मकान मालिक पर बलात्कार का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Pithampur rape case

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर थाना सेक्टर 1 पुलिस से एक महिला ने मकान मालिक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है जिजसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि वह राधेश्याम नामक व्यक्ति के मकान में किराए से रहतीं है जहां विगत 4 जनवरी को राधेश्याम ने घर आकर कमरे का गेट लगाकर बालात्कार किया। वहीं बात बताने पर महिला के साथ पति को जान से मारने की धमकी दी। वहीं पति के साथ लड़कों के साथ मिलकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

वहीं इस मामले में पीथमपुर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह चडार ने बताया कि महिला के कथन के आधार पर मामला दर्ज कर सत्यता की जांच की जा रही है। हालांकि जांच के दौरान साक्ष्य आने पर कार्यवाही करने की बात कही।