गुना में बनेगी श्रीराम टेकरी, केंद्रीय मंत्री सिसोदिया ने किया भूमिपूजन

गुना। केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हुए भूमिपूजन के समय पर ही गुना के राम टेकरी में निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बता दें कि राम टेकरी का भव्य मंदिर वनवाया जाएगा, जबकि लोगों से सहयोग की अपील की गई।

  • केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया भूमिपूजन
  • श्रीहनुमान, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण टेकरी बनेगी
  • धार्मिक स्थल के साथ बनेगा पिकनिक स्पाॅटः मंत्री

केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि हनुमान टेकरी, राम टेकरी, सीता टेकरी और फिर लक्ष्मण टेकरी का निर्माण कराए जाने की कल्पना की गई है, जहां पहुंचने वाले लोगों को दर्शन का लाभ मिलने के साथ ही एक पिकनिक स्पाॅट भी बनेगा। वहीं मंत्री के इस कार्य से राम भक्तों में दोगुनी खुशी देखी गई।

You May Also Like

More From Author