राजस्थान से चांचौड़ा पहुंचे मजदूर, अपने-अपने घर रवाना

Guna lockdown

चांचौड़ा। राजस्थान राज्य से मजदूरों को मध्य प्रदेश लाया गया। लाॅकडाउन के कारण राजस्थान के जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा सहित अन्य शहरों में फंसे मजदूरों को वापस अपने घर पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहल की गई है जिसके बाद मध्य प्रदेश की सीमा पर प्रवेश करने के बाद मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

राजस्थान से गुना के पास चाचौड़ा आए आए मजदूरों का मेडिकल टेस्ट किया गया जिसके बाद सभी बसों को सैनिटाइज करने के बाद सभी को अपने अपने घरों के लिए रवाना किया गया।

https://twitter.com/i/status/1255497831068164099