चाचौड़ा में नामदेव नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित

चांचौड़ा। गुना जिले के चाचौड़ा में नामदेव नवयुवक मंडल सदस्यों द्वारा संत श्री शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें नामदेव नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आयोजन को लेकर तारीख और स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं।

समिति सदस्य गोविंद नामदेव ने बताया कि संत नामदेव जी की जयंती 14 नवंबर को मनाई जानी है जिसके लिए तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में योगेश नामदेव, चंद्रमोहन नामदेव, सचिन नामदेव, आकाश नामदेव, विनय नामदेव, गोविंद नामदेव, अमित नामदेव, किशन नामदेव, विनय नामदेव, विजय नामदेव तथा अजय नामदेव मुख्य तौर पर मौजूद रहै।

DOWNLOAD

You May Also Like

More From Author