चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग, अब शिवराज सिंह ने भी किया समर्थन

Shivraj Singh Chauhan

चांचौड़ा। इन दिनों गुना जिले के चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग पर अड़े कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगेल पर धरना देने के बाद अब भाजपा के नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लक्ष्मण सिंह के धरने को लेकर कमलनाथ सरकार पर तंज कसा था तो वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मीडिया के सामने आकर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर तंज कसा है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी चाचौड़ा को जिला बनानी की मांग का भरपूर समर्थन करते हुए कहा कि कोई जनप्रतिनिधि को आवाज उठानी पड़ रही है इसका मतलब है कि उनकी कोई सुन नहीं रहा है, और यदि सुनवाई नहीं हो रही है तो आवाज भी उठानी चाहिए, इसमें गलत क्या है। हालांकि चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग पर शिवराज सिंह ने समर्थन करने की बात कही।