ग्वालियर में 232 कन्याओं का वसंत पंचमी पर होगा कन्यादान

Kanyadan Program

ग्वालियर। 10 फरवरी को वसंत पंचमी पर ग्वालियर में श्रीअचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा 232 कन्याओं का कन्यादान महायज्ञ मेला ग्राउंड सनसिटी के पास आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आयोजन से पूर्व मेला ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बता दें कि इस कार्यक्रम में मंदिर महंत रामदास महाराज, महंत रामसेवक महाराज, विधायक मुन्ना लाल गोयल, सतीश सिकरवार, समीक्षा गुप्ता, महेश मुदगल, हरिबाबू शिवहरे मुख्य रूप से मौजूद रहे। VIDEO