अजय सिंह का दावा, मप्र कांग्रेस जीतेगी 15 से ज्यादा सीट

Ajay Singh Press Meeting

ग्वालियर। ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के साथ सीधी लोकसभा से कांग्रेस पत्याशी अजय सिंह राहुल ने ग्वालियर में प्रेस वार्ता की।

प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि वर्तमान में 3 सांसद कांग्रेस के हैं लेकिन मतगणना के बाद 15 से उपर यानि कि आधी से ज्यादा सीटों पर कांगे्रस के सांसद होने का दावा किया गया। अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 200 पार नारे पर भी तंज कसा। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर अजय सिंह ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के संबंध विपक्षीय दलों के नेताओं से रहते हैं इसे गुटबाजी नहीं कहेंगे।