पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया की तबियत बिगड़ी, मेदांता हाॅस्पिटल रेफर

Lakhan Ghanghoria

जबलपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री और जबलपुर पूर्व से विधायक लखन घनघोरिया की तबियत बिगड़ने के बाद बीति रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद सुबह के समय लखन घनघोरिया एयर एम्बुलेंस के जरिए गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल रेफर किया गया।

  • घनघोरिया को गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल भेजा गया
  • सर्दी खांसी सहित फेंफड़ो में दिक्कत की शिकायत
  • बीति रात अस्पताल में भर्ती हुए थे घनघोरिया

बता दें कि लखन घनघोरिया, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे चुके है, जिनको कमजोरी और निमोनिया की शिकायत के बाद बीति रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं लगातार हालत बिगड़ने के कारण मेदांता हाॅस्पिटल रेफर किया गया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष के मुताबिक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया पिछले करीब 1 माह से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, जिनको सर्दी खांसी फेंफड़ो में परेशानी हो रही थी। हालांकि दिल्ली से जल्द ही वापस स्वस्थ होकर लौटने की कामना की गई।