ग्वालियर के कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन ने शिवराज सरकार को चेताया

gwalior COVID19

ग्वालियर। कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन मध्यप्रदेश ने अपनी मांगो को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को चेतावनी दी है। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष राशि श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए मांगे पूरी नहीं होने पर नगर निगम चुनाव के दौरान घर घर जाकर सरकार के खिलाफ प्रचार करने एवं चुनाव बहिष्कार करने की चेतावानी दी है।

  • मध्यप्रदेश कोविड-19 स्वास्थ्य संगठन की प्रेसवार्ता
  • पैरामेडिकल स्टाफ को संविदा में विलय करने की मांग
  • एनएचएम के रिक्त पदों पर नियुक्ती की मांग

जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अस्थाई रूप से नियुक्त किए गए डाॅक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को संविदा में विलय करने, एनएचएम के रिक्त पदों पर नियुक्ती की मुख्य मांग को लेकर यह विरोध जताया जा रहा है।