ग्वालियर में लड़कियों को बेचने वाली महिला गिरफ्तार

ग्वालियर। लड़कियों को पडयंत्रपूर्वक शादी का झांसा देकर उन्हें बेचने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा है जिस महिला पर 30 हजार का इनाम घोषित था। जानकारी मिली है कि महिला ने अब तक 5 नाबालिग लड़कियों को विवाह के नाम पर बेचा है, जिन लड़िकियों को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में बेचा जाता था। बात सामने आई है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर घर से भागकर आने वाली लड़कियो को टारगेट बनाया जाता था, वहीं अब आरोपी महिला के गिरफ्तार होने पर क्राइम ब्रांच पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

दअरसल ग्वालियर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं महिला द्वारा बेची गईं पांचो लड़कियो के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author