Gwalior corona

कोरोना से जंग, दीप और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगाया ग्वालियर

ग्वालियर। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ग्वालियर में लोगों ने दीपक और मोमबत्ती जलाकर नगर को रोशन कर दिया। रात 9 बजते ही लोगों ने अपने घरों पर दीपक और मोमबत्ती जलाई जबकि कुछ लोग मोबाइल टाॅर्च से संकेत देते देखे गए। प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर भाजपा नेता ज्योतिराज सिंधिया ने दिल्ली निवास पर दीप प्रज्जवलित किया जबकि ग्वालियर से उनके समर्थकों में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर कोरोना के खिलाफ जंग में भागीदारी निभाई।

Back To Top