लाखन सिंह बोले, सिंधिया के कारण नहीं जीती थी कांग्रेस

ग्वालियर। इन दिनों ग्वालियर चंबल अंचल में उपचुनाव और बीजेपी के सदस्यता समारोह को लेकर जमकर राजनीति गरमाई हुई है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने ग्वालियर में प्रेसवार्ता करते हुए सीएम शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा।

  • ग्वालियर चंबल अंचल में जमकर राजनीति गरमाई
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने प्रेसवार्ता की
  • पूर्व मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा
  • पद का लालच नहीं तो कांग्रेस क्यों छोड़ीः पूर्व मंत्री
  • कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहले ही हो चुके हैं निष्काषितः पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री लाखन सिंह बोले कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बोलते हैं कि 2018 में कांग्रेस उनके कारण चुनाव जीति लेकिन सच बात यह है कि 15 साल के भाजपा शासनकाल के बाद लोग परेशान थे और शिवराज सिंह के खिलाफ माहौल था जिसके चलते 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

वहीं दूसरी ओर भाजपा पर धोखाधड़ी और गद्दारी का आरोप लगाते हुए सिंधिया द्वारा पद का लालची नहीं होने के बयान पर भाजपा में जाने पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पहले ही अध्यक्ष द्वारा निष्काषित किए जाने की बात कही।

You May Also Like

More From Author