SAF जवान पर दुष्कर्म का आरोप, कम्पू पुलिस ने दर्ज किया केस

gwalior rape case

ग्वालियर। एक एसएएफ के जवान पर युवती द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है जिसके बाद युवती द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। जानकरी के मुताबिक युवती द्वारा एसएएफ जवान पर शादी कर शारीरिक शोषण करने के बाद छोड़ने का आरोप लगाया गया है, जिस मामले में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।

  • एसएएफ जवान ने शादी के बाद छोड़ाः पीड़िता
  • शारीरिक शोषण करने के बाद छोड़ाः पीड़िता
  • केस दर्ज करने को टालती रही पुलिसः पीड़िता
  • कम्पू पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गयाः एएसपी
  • केस दर्ज किया गया, जांच जारीः एएसपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा केस दर्ज करने से टाला जा रहा है, जबकि आरोपी पक्ष द्वारा कायमी नहीं होने दी जा रही है। वहीं मामले में ग्वालियर एएसपी, सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि थाना कम्पू पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।