ग्वालियर में प्रेमी ने युवती के घर के बाहर खाया जहर, हुई मौत

Gwalior Lover Suicide Case

ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। दरअसल युवक ने प्रेमिका के घर के सामने ही जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों ने युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया कि है। जानकारी मिली है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि गेंडे वाली सड़क एक निवासी युवति के कारण छोटे भाई पिं्रस रजपूत ने लड़की के घर के पास जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने युवती द्वारा परेशान करने तथा धोखा देने की बात लिखी है। हालांकि पुलिस के मुताबिक गांधीनगर निवासी प्रिंस राजपूत ने आत्महत्या की है जिसके बाद इंदरगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराने के बाद जांच की जाएगी।