केआरजी काॅलेज में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने लगा शिविर, हुआ हंगामा

KRG Gwalior College

ग्वालियर। केआरजी कॉलेज ग्वालियर में पिंक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के तीसरे दिन छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, दरअसल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से छात्राओं को पिंक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के दौरान जानकारी देने के लिए काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ जगहों पर माहौल गरमाने के कारण तोड़ फोड़ भी हुई। शासकीय केआरजी कॉलेज कंपू ग्वालियर में शासन से जारी आदेशनुसार पर निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

आरटीओ ग्वालियर की तरफ  से कॉलेज संस्थान के परिसर में लाइसेंस बनवाने के लिए सिस्टम लगाए गए जिसके माध्यम से छात्राओं ने बारी बारी से लाइसेंस बनवाने के लिए अपना आवेदन दिए। वहीं अव्यवस्थाओं के कारण कुछ समय के लिए प्रक्रिया को बीच-बीच में रोकना भी पड़ा। हालांकि इस मामले में विधायक, प्रवीण पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मंगाकर संज्ञान लिया जाएगा।