ग्वालियर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा बोले, एमपी में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

Sunil Sharma gwalior congress

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें ग्वालियर 15 से सुनील शर्मा (Sunil Sharma Gwalior) का नाम तय किया गया है, वहीं डबरा विधानसभा सीट से सुरेश राजे को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

  • सुनील शर्मा ग्वालियर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
  • जनता को धोखा दे रही बीजेपीः शर्मा
  • महामारी में भी गरीबों को थमाएं बिजली बिलः शर्मा
  • एमपी में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकारः शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। वहीं मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने बीजेपी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

सुनील शर्मा बोले कि बीजेपी द्वारा कोरोना महामारी में गरीबों को हजारों रूपयों के बिजली बिल थमाने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया।