ग्वालियर मेला प्राधिकरण के ऑफिस में हुई चोरी, नहीं लगा एक भी CCTV कैमरा

Gwalior Mela Pradhikaran office

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय में बीति रात ऑफिस के पीछे बनी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 1 लाख 12 हजार रूपयों की चोरी की गई है। वहीं खास बात यह है कि मेला प्राधिकरण के आॅफिस में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है जिसके कारण चोरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया गया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जबकि आॅफिस में जल्द कैमरे लगवाए जाएंगे।