सिरोही पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी क्षेत्र में मनाया नववर्ष

Sirohi SP Kalyan Mal meena

स्वरूपगंज। राजस्थान पुलिस महानिदेशक की पहल पर सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूला पुलिस चौकी क्षेत्र पहुंचकर आदिवासियों के साथ नववर्ष मनाया। इस दौरान सिरोही एसपी ने आदिवासी लोगों को संबोधित करते हुए समाज मे शिक्षा को बढ़ावा देना और शराब बंदी को लेकर जागरूक किया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों को कंबल भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान पिंडवाड़ा एएसपी किशोर सिंह, रोहिड़ा थाना प्रभारी हरिओम मीणा, सरूपगंज थाना प्रभारी शिवराज सिंह भाटी, भूला ग्राम सरपंच कन्हैयालाल अग्रवाल समेत पुलिस जवान तथा आदिवासी लोग मौजूद रहे।