- देपालपुर में जेबकतरों को जनसहयोग से पकड़ा गया
- देपालपुर के इंदौर नाका पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ा था
- पुलिस की पूछताछ में दो जेबकट के मामले कबूले गए
इंदौर जिले के देपालपुर में दो जेबकतरों को पकड़ा गया। देपालपुर थाना प्रभारी, गोपाल परमार के मुताबिक इंदौर नाके पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ा था जिनसे पूछताछ की गई तो दो जेबकट मामलों को कबूला है और कुछ नगदी भी बरामद किया गया है। फिल्हाल आरोपी रमाकांत और नेजकुमार से पूछताछ जारी है तथा और भी मामले प्रकाश में आने की आशंका जताई गई है।
