दमोह में 4 साल की मासूम मिली, दुष्कर्म की घटना की संभावना

  • दमोह में 4 साल की मासूम मिली, दुष्कर्म की घटना की संभावना
  • बच्ची का मुलाहिज़ा कर उसे जबलपुर रेफर किया गया
  • जबलपुर से रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि
  • रेलवे स्टेशन के पास जलसा परिसर से मिली बच्ची

दमोह में 4 साल की मासूम बच्ची मिली है जिसके साथ दुष्कर्म होने की संभावना है। हमारे सहयोगी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास जलसा परिसर से नाबालिक मासूम मिली है जिसे प्रथमिक उपचार जिला अस्पताल में दिए जाने के बाद बच्ची का मुलाहिज़ा कर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। सिविल सर्जन ममता तिमोरी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की संभावना व्यक्त की है लेकिन इसकी पुष्टि जबलपुर से रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात की गई।