Kanyadan Yojana Depalpur

देपालपुर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 24 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

देपालपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत इंदौर जिले के देपालपुर कृषि मंडी में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ जिसमें 24 जोड़ों का विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में मौजूद विधायक देपालपुर विशाल पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रतुलचंद्र सिन्हा ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए। इसी तरह पाड़लिया के पूर्व सरपंच व जलोदियाज्ञान सरपंच द्वारा नवविवाहित महिलाओं को आभूषण उपहार स्वरूप दिए गए।

बता दें कि प्रत्येक विवाह पर 51 हजार रूपये की राशि निर्धारित है जिसमें 3 हजार रूपये आयोजन व्यवस्था संबंधी व्यय के लिए विवाह को प्रदाय किए जाएंगे जबकि शेष 48 हजार रूपये की राशि नवविाहित कन्या के बचत खाते में जमा कराई जाएगी।

Back To Top