Khatu Shyam Dham Depalpur

देपालपुर में बाबा खाटूश्याम भजन महाकीर्तन आयोजित

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा खाटूश्याम का महाकीर्तन का आयोजन नगर के लोहार पट्टी पर किया गया जिसमें धार से सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वीटी चैहान, दिल्ली से परविंद्र पलक तथा मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी ने पहुंचकर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर खाटूश्याम धाम की अभूत अलोकित साज सज्जा की गई जबकिखाटूश्याम बाबा को छ प्पन भोग भी लगाए गए। महाकीर्तन में महिला पुरुष तथा बच्चों का बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा, वहीं श्याम आयोजन समापन होने पर श्रीश्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने आभार माना।

DOWNLOAD

Back To Top