Mhow forest

भैस चराने गए युवक को दिखा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

महू। इंदौर जिले के जंगल में आए तेंदुए से जान बचाकर एक युवक पेड़ पर चढ़ा गया जिसके बाद युवक ने छुपकर तेंदुए की वीडियो बना ली। दरअसल यह वीडियो जाम बुरालिया महू के जंगल की बताई जा रही है जहां अचानक खेत से सटे जंगल में आए एक तेंदुए से जान बचाने के लिए युवक पेड़ पर चढ़ गया और फिर अपने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली।

  • महू अंतर्गत जाम बुरालिया के जंगल का वीडियो
  • युवक ने पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की वीडियो बनाई
  • तेंदुए के होने की खबर से दहशत का माहौल

जानकारी मिली है वीडियो बनाने वाला युवक अजय, जनपद प्रतिनिधि का बेटा है, जो कि जंगल मे भेस चराने के लिए गया था, जिस समय तेंदुए के आने से युवक ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हालांकि जंगल में तेंदुए के होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Back To Top