एमपी में बस और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, इंदौर में चक्काजाम की तस्वीरें

bus truck driver strike in madhya pradesh

हिट एंड रन मामले में लागू किए गए नए कानून के विरोध में मध्यप्रदेश के बस और ट्रक ड्राइवरों हड़ताल कर दी है. इसका असर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देखने को मिला. ड्राइवरों ने इंदौर नेशनल हाईवे पर एकजुट होकर सभी वाहनों को रोकते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ड्राइवरों ने अपने वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर चक्काजाम किया जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. हालांकि एसोसिएशन का कहना है कि सरकार जब तक ये बिल वापस नहीं लेती, तब तक ये विरोध जारी रहेगा.