Depalpur | देपालपुर : मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी अपने रंग में सराबोर नजर आ रही है। बात करें इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल है जबकि भाजपा से मनोज पटेल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस बार एक नए चेहरे को टिकट दिया है जिसके कारण विशाल पटेल के समर्थकों में उत्साह की लहर है। हालांकि विशाल पटेल के जनसंपर्क के दौरान कई लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुए हैं। बात करें भाजपा प्रत्याशी की तो मनोज पटेल क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं जिनका समर्थन करने गुजरात वडोदरा की विधायक मनीषा बेन भी देपालपुर पहुंची। फिल्हाल आगामी 28 नवंबर तक क्या राजनीतिक समीकरण बदलते हैं यह तो समय ही बताएगा।
Related Posts
इंदौर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, पीथमपुर के चार लोग डूबे
इंदौर। जिले की चंबल नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां गणेश विसर्जन करने पहुंचे 4 लोगों के डूबने…
20 लाख रूपयों में दोमुंहा सांप, इंदौर पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने दोमुंहे सांपों के साथ तस्करी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों द्वारा इन…
जनसमस्या निराकरण में जुटे विधायक विशाल पटेल
देपालपुर। चुनावी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इंदौर जिले के देपालपुर से कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने भ्रमण कर…
