देपलापुर लॉकडाउनः नियम उल्लंघन करने पर पर प्रशासन सख्त

Depalpur Lockdown

देपालपुर। लॉकडाउन 4 के चलते इंदौर जिले के देपालपुर में प्रशासन द्वारा दी गई आंशिक छूट के दौरान नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई निरंतर जारी है। दरअसल देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना का पहला पाॅजिटिव मरीज सामने आया है जिसके चलते प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए सर्तक है, देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह सहित सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस द्वारा अमले के साथ भ्रमण करते हुए दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई जबकि नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों की हवा भी निकाली गई।