Deplapur farmers

देपालपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल खराब, किसानों ने दिया ज्ञापन

इंदौर। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है जहां बारिश सहित ओलावृष्टि की सूचना है। इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के कई गांव भी ओलावृष्टि की चपेट में आए है जहां ग्राम चांदेर व सीहावदा के आसपास तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है। वहीं किसानों ने खराब हुई फ़सलों का सर्वे कराने सहित सरकार से मुआवाज देने की मांग की है।

  • तेज हवा, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
  • चांदेर, सीहावदा सहित आसपास के गांव प्रभावित
  • फ़सलों का सर्वे कराकर मुआवाज देने की मांग
Back To Top