Digvijay Attack Modi Shah

दिग्विजय बोले: ताई का टिकट काटा, मोदी-शाह को लगेगा पाप

देपालपुर। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा सुमित्रा महाजन ताई का टिकट कटने पर दुख व्यक्त किया है। दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के पक्ष में सभा को संबोधित करने देपालपुर पहुंचे थे।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि मोदी और शाह बहुत अन्या करते हैं जिन्होने देवी स्वरूप ताई का टिकट काटा। दिग्विजय ने कैलाश विजयवर्गीय को कलाकार कहते हुए, कैलाश के ही कहने पर ताई का टिकट कटने की बात कही। बताया गया कि ताई सुमित्रा महाजन की ईमानदार कमजोर पड़ गई है हालांकि 19 मई को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा से बदला लेने की अपली जनता से की।

दूसरी ओर सुमित्रा महाजन ने दिग्विजय के बयान पर ईमानदार कहने के लिए को धन्यवाद दिया जबकि टिकट कटने की बात पर चुप्पी साधी। हांलकि इंदौर सीट से सुमित्र महाजन ताई ने भाजपा की जीत का दावा किया।

Back To Top