देपालपुर। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान 19 मई को होना है जिसमेंमध्यप्रदे श की हाई प्रोफाइल सीट इंदौर लोकसभा में कांग्रेस का जनसंपर्क निरंतर जारी है। इंदौर संसदीय स ीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में कांग्रेस नेता तथा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने देपालपुर में सभा को संबोधित किया।
मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी की पोल खुल चुकी है और अब जनता धोखे में नहीं आएगी। दिग्विजय ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी 23 को प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।
दूसरी ओर विपक्षीय पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में लालटेन का जमाना आ जाने की बात पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि कोई लालटेन की जरूरत नहीं है मामा जी फ्रस्ट्रेड हैं क्योंकि उनकी ही पार्टी में उनकी जगह नहीं रही।
