24 अवतार मंदिर में दिखा चमत्कार, भगवान के चरणों में दिखे गरुड़ देव

depalpur 24 avtar mandir

देपालपुर। विश्व के पांचवे धामिक धाम 24 अवतार मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण जी के वाहन गरुड़, दर्शन देने के लिए पहुंचे। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन के चलते मंदिर के पट बंद है लेकिन वट सावित्री अमावस्या तथा शनिचरी अमावस्या के दिन 24 अवतार मंदिर के जब पांच बजे कपाट खुले तो चमत्कार देखने को मिला।

पुजारी शिव शर्मा के मुताबिक जब मंदिर के कपाट खोले तो गरुड़ देवता, विष्णु भगवान के चरणों में बैठे नजर आए और जब पूजा की तो गरुड़ देव सीधे माता लक्ष्मी की गोद में चले गए और करीब 2 घंटे त माता की गोद में ही बैठे रहे।

पंडितों का मानना है कि संकट के इस काल में भगवान लक्ष्मी नारायण के सवारी खुद चलकर आई है, इससे लगता है कि देश में आई कोरोना आपदा जल्द समाप्त होगी।