Jitu Patwari on Smart Meters in Madhya Pradesh

जीतू पटवारी का बिजली विभाग पर हमला, स्मार्ट मीटर को बताया “चोरी का अड्डा”

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने खुद शेयर किया है। दरअसल, शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया नगर परिषद वार्ड 17 के लोगों ने पटवारी से शिकायत की थी कि बिजली विभाग ने बकाया बिल (Electricity Bill) का हवाला देकर उनकी लाइट काट दी। इसके बाद पटवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली विभाग के अफसर को फोन लगाकर तत्काल कनेक्शन जोड़ने को कहा।

  • जीतू पटवारी ने बिजली विभाग पर साधा निशाना
  • वार्ड 17 की लाइट काटने पर हुआ विवाद
  • स्मार्ट मीटर को बताया चोरी का अड्डा
  • गरीब मजदूरों के 5-5 हजार तक के बिल आए
  • कांग्रेस बोली– BJP सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की

वीडियो में पटवारी कहते सुने गए: “बकाया राशि है लेकिन स्मार्ट मीटर भी तो कितने फास्ट चल रहे हैं। 5–5 हजार के बिल आ रहे हैं, ये मजदूरी करने वाले लोग हैं। अभी लाइट जोड़ो और बाद में पैसे मांग लेना। अगर ऐसा ही व्यवहार रहा तो मैं खुद ऊपर चढ़कर लाइट जोड़ दूंगा। स्मार्ट मीटर चोरी का अड्डा बना लिया है, क्या अडानी को भेजने की तैयारी है?” लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि 200 रुपए देने पर ही बिजली कनेक्शन जोड़ा जाता है। कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि “स्मार्ट मीटर गरीबों की नींद और चैन छीन रहे हैं।

Back To Top