इंदौर के नेहरु नगर में चल रही भागवत कथा, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

इंदौर। नेहरु नगर में शिव शीतला माता मंदिर समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बता दें कि पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है जिसके चौथे दिन श्रीकृष्ण जनोत्सव के दौरान कलाकरों ने मंचन किया तो वहीं भजनों की धुन पर कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कथा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। यजमान ने बताया कि कथा के 6वे दिन रुक्मणी विवाह भी मनाया जाएगा और कथा का सामापन 15 फरवरी को होगा जबकि 16 फरवरी को प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोतिज होगा।

Back To Top