Minister Tulsiram Silawat

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट का आवास सील, हुआ सैनिटाइजेशन

इंदौर। मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी आवास को सील किया है जिसके साथ ही बंगले के बाहर बैरिकेडिंग कर सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट सहित 3 लोग कोरोना पाॅजिटिव हैं। वहीं सभी का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

दरअसल तुलसीराम सिलावट, शिवराज सरकार में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री हैं। जिनको बीते दिनों कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था जिनके साथ ही 3 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले है जिनका उपचार जारी है।

Back To Top