UPSC परीक्षा 2019 में भिंड के अरूण को मिली सफलता

IAS Arun Tomar

भिंड। यूपीएसई परीक्षा में भिंड जिले के अरुण तोमर ने सफलता हासिल की है। दरअसल भिंड जिले के रौन अंतर्गत बहादुरपुरा गांव निवासी अरुण तोमर के पिता किसान है जिनके बेटे द्वारा यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए परचम लहराया है।

  • बहादुरपुरा गांव निवासी हैं अरुण तोमर
  • यूपीएसई परीक्षा 2019 में 723वीं रैंक हासिल की
  • अरूण तोमर के पिता है किसान
  • जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ाः पिता

बता दें कि अरुण तोमर ने दिल्ली में यूपीएसई की तैयार की जिसके बाद 723वीं रैंक हासिल की है। अरूण के पिता ने बताया कि जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और इस बीच अरूण की मां का भी स्वर्गवास हुआ लेकिन अरूण ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद इस सफलता को हासिल किया है, जिसके बाद लोगों ने अरूण को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।