इंदौर के बेटमा से एक कोरोना पाॅजिटिव मिला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे अधिक कोरोना के पाॅजिटिव मरीज मिल रहै, जहां एक ओर इंदौर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगभग 90 हो चुकी है तो वहीं अब इंदौर जिले के बेटमा से भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है। बेटमा से एक पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर मरीज को इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया। जबकि अब बेटमा में कोरोना का अधिक संक्रमण ना हो, इसके प्रयास में प्रशासन जुट गया है।

देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने बताया कि कोरोना का एक मरीज पाॅजिटव पाया गया है जिसे इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया जबकि बेटमा में इलाके को सेनेटाइज कराया गया। जबकि पाॅजिटिव मरीज के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति को तत्काल प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई। हालांकि क्षेत्र के लोगों को घर से नहीं निकलने की समझाइश दी जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक बेटमा में जिस युवक को करोना पॉजिटिव आया है उसका नाम मोहम्मद यूनुस बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद यूनुस के चाचा साजिद खान निवासी इंदौर की 27 मार्च 2020 को मौत हो गई थी उससे पहले मोहम्मद यूनुस अपने चाचा साजिद से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस और उसके पूरे परिवार को पिछले कुछ दिनों से प्रशासन ने आइसोलेट कर रखा था, लेकिन कल रात यूनुस वहां से अचानक भागकर बेटमा गया और जब आज पुलिस को पता चला कि यूनुस कोरोना पॉजिटिव है तो तत्काल एक टीम ने यूनुस को घर से इंदौर के अरविंदो हाॅस्पिटल रवाना किया।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024