पालकाँकरिया। इंदौर जिले के ग्राम पालकाँकरिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन धूम धाम से हुआ। बता दें कि पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा भागवत कथा के अंतिम चरण का वृतान्त सुनाया गया जिसके बाद महाआरती के साथ कथा का समापन हुआ। वहीं दूसरी ओर आगामी 27 अगस्त से 2 सितंबर तक बोर्डिया काँकरिया में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
भागवत कथा के अंतिम चरण का वृतान्त सुनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन का। मुख्य कथा वाचक युवा संत पं जितेंद्र पाठक जी पाल काँकरिया वाले बताया कि आगामी कथा बोर्डिया काँकरिया में 27 अगस्त से 2 सितंबर तक रहेगी और उन्होंने और 4 सितंबर से 10 सितंबर ग्राम मुरखेड़ा में सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए
सुदामा का द्वारिकाधीश से मिलने जाना, पहरेदारो द्वारा सुदामा को द्वारिका के द्वार पर ही रोक देना और श्रीकृष्ण को सुदामा के आने का पता चलने पर नंगे पैर दोड़ते हुए बिना पिताम्बर धारण किये अपने परम मित्र सुदामा से मिलने जाना, सुदामा का आतिथ्य का जब वर्णन् किया तो सभी भक्तगण भाव -विभोर हो उठे।
