मध्यप्रदेश इंदौर जिले के देपालपुर अतंर्गत खिमलावदा तथा अटाहेडा में 11 के बी विद्युत लाईन के तार अज्ञात चोरों द्वारा पोल तोड़कर चोरी कर लिये गये। खिमलावदा में 11 गाले के तार 14 पोल तोड़कर तथा अटाहेडा में 18 गाले के तार लगभग 19 पोल तोड़कर चोरी किये गये हैं। एम.पी.ई.बी जूनियर इंजीनियर के साथ ग्रामीणों ने देपालपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। चोरी हुये विद्युत तारों की कीमत लगभग दो से ढाई लाख रूपयों के बीच आंकी जा रही है।
Related Posts
देपालपुर में 15 मार्च से होगा निर्भय खेल महाकुंभ
इंदौर। जिले की देपालपुर में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए 15 मार्च से 15 अप्रैल तक निर्भय खेल महाकुंभ का आयोजन…
इंदौर के टोल नाका पर तोड़फोड़, लगभग 50 लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध
देपालपुर। इंदौर के अहमदाबाद एनएच 59 पर मेठवाड़ा फाटे पर बने टोल नाके पर वाहन चालकों ने तोड़फोड़ कर दी।…
दबंगों ने दलित महिला का नहीं होने दिया अंतिम संस्कार
इंदौर। देपालपुर के ग्राम चटवाड़ा में एक दलित के शव को अंतिमसंस्कार के लिए ले जाते वक्त दबंगों द्वारा रोके…
