जबलपुर में 9 और कोरोना पाॅजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 43

जबलपुर। जिले में 9 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले है जिसके बाद अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या कुल 43 हो चुकी है। दरअसल ICMR लैब से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 9 और मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। जानकारी के 24 अप्रैल की शाम 25 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट आई जिनमें 9 मरीज कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। बताया जा रहा है 9 मरीजों में से सात मरीज पहले से पाॅजिटिव पाए गए उत्तमचन्द जैन के परिजन बताए जा रहे हैं जबकि अन्य दो मरीज पूर्व में पाॅजिटिव पाए गए सुशील राठौर के परिवार से बताए जा रहे हैं।

मरीजों के नाम व उम्र-
संध्या जैन उम्र 48 बर्ष, सरिता जैन उम्र 44 बर्ष, ब्रिजेश जैन उम्र 46 बर्ष, समुंदी बाई उम्र 68 बर्ष, रितिक जैन उम्र 20 बर्ष, संजय जैन उम्र 52 बर्ष और सुदेश जैन उम्र 45 बर्ष आज दोपहर संक्रमित पाये गये उत्तमचन्द जैन के परिवारजन हैं। जबकि दो वंदना राठौर उम्र 54 बर्ष एवं सजल राठौर उम्र 21 बर्ष पूर्व में संक्रमित पाये गये सुशील राठौर के परिवार के है।

You May Also Like

More From Author