जबलपुर में बढ़े कोरोना मरीज, प्रशासन और सख्त, ड्रोन से रखी जा रही नजर

jabalpur lockdown

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें कि जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 68 हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने जबलपुर में लॉकडाउन का पालन और सख्ती से कर दिया है जिसके साथ ही शहर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की जा चुकी है जबकि ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।

संजीवनी नगर थाना प्रभारी, भूनेश्वरी चौहान ने बताया कि नियम पालन के लिए सख्ती अपनाई जा रही है जबकि बाइक के माध्यम से भी पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है जबकि ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है।