जबलपुर, 5 जून। बरगी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों की सजगता से ये प्रयास विफल हो गया। इस घटना में बैंक की लापरवाही सामने आ रही है जहां नाईट ड्यूटी के लिए कोई भी गार्ड तैनात नहीं किया गया है जबकि यह बैंक पूरे बरगी क्षेत्र में सबसे बड़ी बैंक शाखा है। वहीं मौका देखकर चोर मौके से भाग निकले जिनकी पुलिस अब सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जबलपुर की बरगी स्टेट बैंक में चोरी की कोशिश

